ब्रेकिंग

स्वच्छता से सजेगा राजस्थान दिवस: राजसमंद में 19 मार्च तक ‘स्वच्छता सप्ताह’ का शंखनाद।

166068

राजस्थान अपनी स्थापना की वर्षगांठ मनाने की तैयारी कर रहा है, लेकिन इस बार उत्सव का रंग ‘स्वच्छता’ के साथ चढ़ेगा। राजस्थान दिवस समारोह के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में 14 से 19 मार्च तक ‘स्वच्छता सप्ताह’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

वीर भूमि राजसमंद में भी इस सप्ताह को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार, शहर से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक सफाई का महा-अभियान छेड़ा गया है। इस विशेष सप्ताह के दौरान केवल झाड़ू ही नहीं लगेगी, बल्कि भविष्य के राजस्थान को ‘स्वच्छ और सुजल’ बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा: 

प्लास्टिक कचरा, ठोस और तरल कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण पर जोर दिया जा रहा है।

सार्वजनिक शौचालयों की स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए विशेष दिवस मनाया जाएगा।

प्रशासन का लक्ष्य स्पष्ट है कि—स्वच्छता को केवल सरकारी कार्यक्रम न बनाकर जन-आंदोलन बनाना। अगर आप भी राजसमंद के निवासी हैं, तो इस स्वच्छता सप्ताह में अपनी भागीदारी जरूर निभाएं ताकि हमारा राजस्थान ‘स्वच्छ, स्वस्थ और समृद्ध’ बन सके।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *