ब्रेकिंग

राजसमन्द एसपी का ‘एक्शन’ मोड: एसपी हेमन्त कलाल ने परखी थानों की व्यवस्था, बोले- ‘अपराधियों में डर और आमजन में विश्वास’ हो प्राथमिकता।

166183

राजसमन्द जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक हेमन्त कलाल अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद फील्ड में अपनी सक्रियता दिखाते हुए, एसपी ने आज देलवाड़ा और खमनौर पुलिस थानों का प्रथम बार औचक निरीक्षण किया। इस अचानक हुए दौरे से पुलिस महकमे में दिनभर सरगर्मी बनी रही।

निरीक्षण के दौरान एसपी हेमन्त कलाल ने थानों की कार्यप्रणाली को बारीकी से परखा। उन्होंने केवल फाइलों का ही अवलोकन नहीं किया, बल्कि थाने के मालखाने, हवालात और कंप्यूटर कक्ष का भी गहराई से जायजा लिया। विशेष रूप से पुलिस मैस (Mess) में पहुंचकर उन्होंने भोजन की गुणवत्ता और सफाई व्यवस्था को देखा, ताकि पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य और सुविधाओं का ध्यान रखा जा सके।

एसपी ने निरीक्षण के दौरान निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्देश दिए की:

लंबित मामलों और निरोधात्मक कार्यवाहियों की स्थिति जांची। बीट कांस्टेबल प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

थाने के समस्त स्टाफ से सीधी बात कर उनकी समस्याओं को सुना और उनका मनोबल बढ़ाया।

एसपी ने स्पष्ट संदेश दिया कि पुलिस का आचरण आम जनता के प्रति मृदु और अपराधियों के प्रति सख्त होना चाहिए।

आगामी त्योहारों को देखते हुए रात्रि गश्त बढ़ाने और परिवादियों की सुनवाई बिना देरी के करने के सख्त निर्देश दिए।

एसपी के इस औचक दौरे ने साफ कर दिया है कि जिले में लापरवाही की कोई जगह नहीं होगी। रिकॉर्ड के संधारण से लेकर परिसर की स्वच्छता तक, हर पहलू पर पुलिस अधीक्षक की पैनी नजर रही।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *