ब्रेकिंग

हिंदू नववर्ष पर राजसमंद में निकली भव्य गौरव यात्रा, संस्कृति और एकता का दिखा अद्भुत संगम

174934

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (विक्रम संवत 2083) के पावन अवसर पर राजसमंद नगर में हिंदू नववर्ष समारोह समिति द्वारा आयोजित हिंदू गौरव यात्रा एवं वाहन रैली में विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने अपार हर्ष एवं गर्व की अनुभूति व्यक्त करते हुए इसे सनातन संस्कृति के उत्सव का सशक्त उदाहरण बताया।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि यह भव्य यात्रा हमारी समृद्ध परंपराओं, सांस्कृतिक गौरव और हिंदू समाज की एकजुटता का प्रतीक बनकर उभरी। धर्म पताकाओं से सुसज्जित वातावरण, “जय श्री राम” एवं “वंदे मातरम्” के गगनभेदी उद्घोष और जन-जन की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने पूरे नगर को भक्ति और राष्ट्रभाव से ओतप्रोत कर दिया।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सांस्कृतिक चेतना को जागृत करने के साथ-साथ युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनते हैं। विधायक दीप्ति ने मातृशक्ति, युवाओं और धर्मप्रेमी नागरिकों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता का प्रेरक उदाहरण बताया।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि हिंदू नववर्ष केवल तिथि परिवर्तन नहीं, बल्कि नव संकल्प, नव ऊर्जा और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक है। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपनी परंपराओं के संरक्षण और समाज में सकारात्मक मूल्यों के प्रसार हेतु सक्रिय भूमिका निभाएं।

इस अवसर पर विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने हिंदू नववर्ष समारोह समिति के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं अभिनंदन दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सुव्यवस्थित एवं भव्य आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य करते हैं।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि नववर्ष सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए तथा समाज में सद्भाव और प्रगति का मार्ग प्रशस्त करे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *