ब्रेकिंग

श्रीनाथद्वारा चौपाटी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, वैष्णवों को खिलाया गया नीम-मिश्री का प्रसाद।

173567

धार्मिक नगरी नाथद्वारा में हिंदू नववर्ष का स्वागत बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर श्रीनाथ गाइड संघ द्वारा अनूठी पहल करते हुए चौपाटी पर आने वाले दर्शनार्थियों, वैष्णव जनों और नगरवासियों का भव्य स्वागत किया गया।

संघ के अध्यक्ष के नेतृत्व में गाइड संघ के सदस्यों ने श्रीजी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं को तिलक लगाया और हिंदू धर्म की परंपरा के अनुसार नीम-मिश्री का ‘श्रीजी प्रसाद’ खिलाकर नववर्ष की बधाई दी।

कार्यक्रम के दौरान श्रीजी मंदिर के कृष्ण भंडार अधिकारी सुधाकर जी शास्त्री सहित बृजवासी संघ अध्यक्ष श्याम लाल गुर्जर, विष्णु गुर्जर और गाइड संघ के अन्य सदस्य मौजूद रहे। सेवा भाव का यह आलम रहा कि वहां तैनात होमगार्ड, टाइगर फोर्स और राजस्थान पुलिस के जवानों का भी तिलक लगाकर मुंह मीठा कराया गया और सुरक्षित नववर्ष की मंगलकामनाएं की गईं।”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *