ब्रेकिंग

राजसमंद में वन विभाग का ‘डबल रेस्क्यू’: कियावास में पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, सायो का खेड़ा में 13 फीट लंबे मगरमच्छ को किया रेस्क्यू

274000

राजसमंद जिले के नाथद्वारा क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने आज दो सफल रेस्क्यू ऑपरेशन किए। पहली घटना कियावास गांव की है, जहां लंबे समय से आतंक मचा रहे एक पैंथर को स्कूल में लगाए गए पिंजरे में कैद कर लिया गया। रेंजर सत्यानंद गरासिया, पन्नालाल कुमावत और जोगेंद्र सिंह की टीम ने पैंथर को सुरक्षित जंगल में शिफ्ट किया।

इसके तुरंत बाद, चिकलवास के पास सायो का खेड़ा गांव में एक खेत में 13 फीट लंबा विशालकाय मगरमच्छ मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची राजसमंद रेस्क्यू टीम ने भारी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को काबू किया और उसे सुरक्षित जलाशय में छोड़ा। वन विभाग की इस त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *