राजसमन्द में मौसमी बीमारीयों की रोकथाम तथा धरियावद में बच्चो में दिमागी बुखार के केसेज के मध्येनजर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिलेभर में जारी घर – घर सर्वे को लेकर सीएमएचओ डॉ हेमन्त कुमार बिन्दल ने पीपली आर्चायन गांव में संचालित फिल्ड एक्टीविटी का निरीक्षण किया। उनके साथ चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ अभिषेक व्यास, एपिडिमियोंलोजिस्ट हरिश कुमार, डीईओ आरिफ मोहम्मद साथ थे।

उन्होेंने पीपली आचार्यन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मलेरिया नियंत्रण हेतु हैचरी रखरखाव, चिकित्सा संस्थान में लैब व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा गांव में जारी सर्वे का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के साथ मौसमी बीमारीयों के नियंत्रण, गुणवत्तापूर्ण सर्वे एवं जांच को लेकर समीक्षा की।
उन्होंने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से सर्वे में मौसमी बीमारीयों के साथ ही लू तापघात के लक्षणों तथा बचाव के बारें में आमजन को जागरूक करने के लिये निर्देशित किया। उन्होंने चिकित्सा अधिकारी प्रभारी को आषा एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से प्रतिदिन संवाद करने तथा क्षेत्र में संभावित मौसमी बीमारीयों एवं अन्य मरीजो को तत्काल चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करने के लिये निर्देशित किया।
