राजसमन्द के नाथद्वारा में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए ‘संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ’ अभियान पूरी गति से चल रहा है। खमनोर पंचायत समिति के तहत आने वाली विभिन्न पंचायतों में बैठकों का दौर जारी है, जहां कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया जा रहा है।

नाथद्वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आयोजित इस बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। नाथद्वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री महेंद्र सिंह गोरवा ने बताया कि बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता शंकर लाल चौधरी ने कहा कि “पंचायत इकाई” कांग्रेस संगठन की सबसे प्रमुख कड़ी बनेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल अध्यक्ष ही नहीं, बल्कि प्रत्येक पंचायत इकाई में 20 पदाधिकारियों को जोड़ा जाएगा। यह टीम न केवल पंचायत स्तर पर पार्टी को जीत दिलाएगी, बल्कि बूथ अध्यक्षों का मार्ग निर्देशन भी करेगी।
इस महत्वपूर्ण बैठक में पूर्व प्रधान वैभव राज सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष शांतिलाल प्रजापत, मंडल अध्यक्ष शूरवीर सिंह सहित कान सिंह, सागरमल पामेचा और महिला नेतृत्व में शांता देवी जोशी व विमला देवी पामेचा जैसे दिग्गज नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
