राजसमंद के देवगढ़ से एक दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ नेशनल हाईवे-58 पर छापली के पास केमिकल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर पलटते ही भीषण धमाका हुआ और वह आग के गोले में तब्दील हो गया।

आग इतनी विकराल थी कि चालक को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और उसकी जिंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई। वहीं खलासी की स्थिति अभी साफ नहीं है। घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और अफरा-तफरी मच गई।
सूचना पर पहुंची दिवेर पुलिस और दमकल की टीमों ने मोर्चा संभाला। राजसमन्द, आमेट ओर देवगढ़ की 5 फायर ब्रिगेड को टीम मौके पर पहुंची ओर करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राजसमंद से आए फायर ब्रिगेड को। टीम में आकाश माली और प्रकाश रेगर ने रेस्क्यू कर शव को बाहर निकाला।
