राजसमंद के जालौ की मदार गांव में पिछले कई दिनों से जारी पैंथर का आतंक अब खत्म हो गया है। यहां एक पैंथर ने करीब 8 बकरियों का शिकार कर ग्रामीणों की नींद उड़ा रखी थी। वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में 5 वर्षीय मादा पैंथर कैद हो गई।
सहायक वनपाल नंदलाल गमेती की सूचना पर राजसमंद से शूटर सुरेंद्र सिंह, सत्यानंद गरासिया, पन्नालाल और रीना झाला की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पैंथर को सुरक्षित दूसरे पिंजरे में शिफ्ट किया। इस दौरान वनरक्षक अश्विन और चंदन सिंह भी मौजूद रहे। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर मादा पैंथर को सुरक्षित घने जंगल में छोड़ दिया गया है, जिससे ग्रामीणों ने अब राहत की सांस ली है।
