ब्रेकिंग

राजसमंद के राज्यावास में उपमुख्यमंत्री की रात्रि चौपाल उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

347842

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राजसमंद जिले की ग्राम पंचायत राज्यावास में आयोजित रात्रि चौपाल में सहभागिता कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे और उन्होंने अपनी विभिन्न समस्याएं एवं सुझाव उप मुख्यमंत्री के समक्ष रखे।

इस अवसर पर सांसद महिमा कुमारी मेवाड़, राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा, जिला परिषद सीईओ बृजमोहन बैरवा, पूर्व प्रधान अरविन्द सिंह राठौड़, पूर्व उप जिला प्रमुख सोहनी देवी गुर्जर, उपखंड अधिकारी बृजेश गुप्ता, तहसीलदार पुष्पेंद्र सिंह, विकास अधिकारी भवानी शंकर सहित कई जनप्रतिनिधि-अधिकारी उपस्थित रहे। 

उप मुख्यमंत्री ने चौपाल के दौरान एक-एक समस्या को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशील है और प्रशासन को जवाबदेह बनाते हुए प्रत्येक व्यक्ति को राहत पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और आमजन को योजनाओं का अधिकतम लाभ सुनिश्चित किया जाए।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *