राजसमंद जिले के नाथद्वारा कोठारिया निवासी कमलेश गमेती की राजसमंद झील में डूबने से दुखद मृत्यु हो गई। कमलेश पीपरड़ा गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होने आया था, जहाँ नौ चौकी की पाल पर नहाने के दौरान यह हादसा हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर कार्यालय से सिविल डिफेंस की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम के सदस्य सुरेश कुमावत, नरेंद्र ठाकुर, नरेश मीणा, शांतनु सनाढ्य, महेश खटीक, दिनेश मीणा और मोती लाल ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला।

रेस्क्यू टीम ने शव को राजनगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
