ब्रेकिंग

पिकनिक स्पॉट बना ‘डेथ पॉइंट’: राजसमंद में 12 साल के अज्ञात बालक की डूबने से मौत, 5 घंटे में दूसरी बड़ी घटना।

362718

राजसमंद से इस वक्त की बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है, जहां शहर की लाइफलाइन कही जाने वाली राजसमंद झील एक बार फिर मासूम की मौत का गवाह बनी है।

मिली जानकारी के अनुसार, आज राजसमंद की प्रसिद्ध नौ-चौकी पाल पर झील में नहाने उतरा एक लगभग 10-12 वर्षीय बालक गहरे पानी में समा गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची ओर जवानों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

इस दौरान मौके पर सुरेश कुमावत, प्रयाग पंवार, मोहित पालीवाल, दिनेश मीणा और कमलेश आदि जवानों ने तत्परता दिखाते हुए बालक को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। विडंबना यह है कि पिछले कुछ ही घंटों में यह दूसरी बड़ी घटना है मृतक बालक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस और प्रशासन बालक के नाम और पते की शिनाख्त करने के प्रयासों में जुटे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बढ़ती गर्मी के कारण बच्चे और युवा बिना किसी सुरक्षा के झील में उतर रहे हैं, जिससे आए दिन ऐसे हादसे हो रहे हैं।”

“लगातार हो रही इन घटनाओं के बाद अब प्रशासन को सख्त कदम उठाने की जरूरत है। साथ ही, अभिभावकों से भी अपील है कि वे बच्चों को अकेले जलाशयों की ओर न जाने दें। आखिर प्रशासन की सख्ती और जनता की जागरूकता ही ऐसे हादसों को रोक सकती है।”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *