ब्रेकिंग

सीबीएसई 12वीं में स्मार्ट स्टडी इंटरनेशनल स्कूल का जलवा: रजनी माहेश्वरी बनी जिला टॉपर, 98% अंक हासिल कर बढ़ाया मान

379191

नाथद्वारा स्थित स्मार्ट स्टडी इंटरनेशनल स्कूल ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता साबित करते हुए सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम में ऐतिहासिक सफलता दर्ज की है। शानदार परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में जश्न का माहौल बन गया और विद्यार्थियों, शिक्षकों व अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

विद्यालय की होनहार छात्रा रजनी माहेश्वरी ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे जिले में टॉप कर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया। वहीं दिशी पंवार ने 97.4 प्रतिशत, विधि सिसोदिया ने 97 प्रतिशत, सृष्टि शर्मा ने 96.8 प्रतिशत तथा वंश जैन ने 94.4 प्रतिशत अंक हासिल कर शानदार सफलता प्राप्त की। विद्यालय के 50 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से ऊपर अंक अर्जित कर बेहतरीन प्रदर्शन किया।

 

विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में मिठाइयां बांटी गईं और विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

स्कूल प्रशासन ने विद्यार्थियों का प्रभु श्रीनाथजी का प्रसाद खिलाकर मुंह मीठा करवाया तथा उपरना ओढ़ाकर और फूलों की माला पहनाकर भव्य स्वागत-सत्कार किया। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों के माता-पिता भी मौजूद रहे और बच्चों की सफलता पर गर्व जताया।

विद्यालय के निर्देशक मनोहर लाल भाटिया, श्याम भाटिया एवं तिलकेश भाटिया ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार की मेहनत और उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है।

विद्यालय की प्राचार्या डॉ. पारुल जोशी ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच ही सफलता की असली कुंजी है। उन्होंने विश्वास जताया कि विद्यालय भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करता रहेगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *