पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर प्रदेश भर में चलाए जा रहे तीन दिवसीय विशेष अभियान के तहत राजसमंद पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। जिला पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ और ‘सुदर्शन चक्र 2’ के जरिए जिले के चप्पे-चप्पे पर दबिश दी गई, जिसमें 46 शातिर अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुँचाया गया है। पुलिस ने हत्या और तस्करी के मामलों में वांछित 6 इनामी बदमाश गिरफ्तार किए गए, जिन पर 25 हजार तक का इनाम था। पेट्रोल पंप लूटने की योजना बनाते 8 गैंगस्टर्स को अवैध हथियारों के साथ दबोचा गया। 14 स्थाई वारंटियों और अन्य जिलों के वांछित अपराधियों पर भी कड़ी कार्यवाही की गई।
राजसमंद पुलिस का महा-अभियान: ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ और ‘सुदर्शन चक्र 2’ के तहत 46 अपराधी गिरफ्तार, 6 इनामी बदमाश भी हत्थे चढ़े।
