ब्रेकिंग

अखिल भारत हिंदू क्रांति सेना ने चिराग पालीवाल को सौंपी उदयपुर संभाग की कमान।

233879

राजस्थान में अखिल भारत हिंदू क्रांति सेना ने अपने संगठन को और अधिक धार देने और विस्तार करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। संगठन के शीर्ष नेतृत्व की अनुशंसा पर चिराग पालीवाल को उदयपुर संभाग महामंत्री के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष सौरभ सिंह शेखावत और प्रदेश प्रभारी मनीष पालीवाल के दिशा-निर्देशों के तहत की गई है। संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक भंवर सिंह जी पलाड़ा, राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद सोनी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेश पालीवाल की सहमति के बाद, संभाग अध्यक्ष गणपत सिंह दुलावत और संभाग प्रभारी नरेश कुमार भाट ने संयुक्त रूप से यह नियुक्ति पत्र जारी किया।

आपको बता दें कि चिराग पालीवाल लंबे समय से सामाजिक सरोकारों और जनहित के कार्यों में सक्रिय रहे हैं। उनकी इसी निष्ठा, समर्पण और कुशल नेतृत्व क्षमता को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। नेतृत्व को विश्वास है कि चिराग पालीवाल के आने से उदयपुर संभाग में संगठन को एक नई ऊर्जा मिलेगी और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में मदद मिलेगी।

नियुक्ति पत्र में स्पष्ट किया गया है कि नवनियुक्त संभाग महामंत्री संगठन की नीतियों के अनुरूप कार्य करते हुए कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करेंगे। साथ ही, राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन की गरिमा और अनुशासन को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करेंगे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *