ब्रेकिंग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम नौ चौकी पाल पर होगा आयोजित, तैयारियाँ पूर्ण

522488

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार, 21 जून को जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन राजसमंद झील स्थित नौ चौकी पाल पर किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 6 बजे होगा। जिला प्रशासन एवं आयुर्वेद विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संगठनों तथा आमजन की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य योग के माध्यम से स्वस्थ, निरोग एवं संतुलित जीवनशैली को बढ़ावा देना है। योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है, बल्कि मानसिक शांति, एकाग्रता एवं सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

निर्धारित कार्यक्रम अनुसार प्रातः 6 बजे से योग साधकों का आगमन एवं बैठक सुनिश्चित की जाएगी। 6:30 बजे तह अतिथियों का आगमन होगा। इसके पश्चात 6:40 बजे दीप प्रज्वलन किया जाएगा। प्रातः 6:45 बजे माननीय प्रधानमंत्री के उद्बोधन का सीधा प्रसारण टेलीकास्ट किया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रातः 7 बजे सामान्य योगाभ्यास के दिशा-निर्देश एवं प्रार्थना का आयोजन होगा। इसके बाद 7:05 बजे से 7:50 बजे तक कॉमन योगा प्रोटोकॉल के अनुसार सामूहिक योगाभ्यास कराया जाएगा।

योगाभ्यास के उपरांत योग संकल्प दिलाया जाएगा तथा शांति पाठ का आयोजन होगा। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ प्रातः 8 बजे किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने सभी विभागों, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने तथा योग को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग देने की अपील की है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिलेभर के उपखंड, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर भी योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *