ब्रेकिंग

चौमुखा महादेव मंदिर समिति के खिलाफ फूटा क्षेत्रवासियों का गुस्सा, वित्तीय अनियमितताओं के लगे गंभीर आरोप।

347813

जलचक्की क्षेत्र के श्री चौमुखा महादेव मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर विवाद गरमा गया है। क्षेत्र के अंबिका चौक, आजाद नगर और भील मंगरी के वासियों ने एक बैठक कर वर्तमान व्यवस्था समिति के खिलाफ कड़ा रोष व्यक्त किया है।

बैठक में मौजूद नागरिकों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि बार-बार निवेदन के बावजूद समिति का कोई भी पदाधिकारी क्षेत्रवासियों से संवाद करने को तैयार नहीं है। सबसे गंभीर आरोप वित्तीय पारदर्शिता को लेकर लगाया गया है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से ऑडिट रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है, जिससे हिसाब-किताब में बड़ी गड़बड़ी की आशंका प्रबल हो रही है।

क्षेत्रवासियों ने आपत्ति जताई कि आमजन को विश्वास में लिए बिना मंदिर की संपत्ति को किराए पर दिया जा रहा है। 

पूर्व सूचना के बाद भी जब समिति का कोई सदस्य बैठक में नहीं पहुँचा, तो क्षेत्रवासियों ने कड़ा रुख अख्तियार करने का निर्णय लिया। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि यदि जल्द ही ऑडिट रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई और व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ, तो सामूहिक रूप से जिला कलेक्टर और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *