ब्रेकिंग

चिकित्सा संस्थानो के भवनो के रखरखाव के लिये संस्थानो की छतो की हुई साफ – सफाई मानसून पूर्व चिकित्सा भवनो के रखरखाव को लेकर विशेष कवायद

503797

उपस्वास्थ्य केन्द्र से लेकर पीएचसी, सीएचसी, सैटेलाइट, उपजिला एवं जिला चिकित्सालयों के भवनो के बेहतर रखरखाव के लिये जिले में विशेष अभियान संचालित किया गया। जिसमें सभी भवनो की छतो की साफ – सफाई एवं छतो में पड़ने वाली छोटी छोटी दरारो की मरम्मत की गई।  

सीएमएचओ डॉ हेमन्त कुमार बिन्दल ने बताया कि चिकित्सा संस्थानो के बाहरी एवं अन्दर की साफ – सफाई तो नियमित रूप से होती है लेकिन छत को अनदेखा किया जाता है चिकित्सा संस्थानो की छतो पर जगह – जगह गन्दगी इकट्ढा हो जाती है, तथा छत स्थित बारीश के पानी के निकलने पाईप के अवरूद्ध होने से मानसून में छतो के टपकने की शिकायत मिलती है तथा भवन भी कमजोर हो जाते है। इस बार मानसून पूर्व सभी चिकित्सा संस्थानो के प्रभारी अधिकारीयों को निर्देशित किया कि विशेष अभियान संचालित कर चिकित्सा संस्थान की छतो की विशेष साफ – सफाई की जायें।

जिले भर में एक दिवसीय अभियान को चिकित्सा अधिकारी प्रभारी की देखरेख में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया, कार्मिको ने स्वैच्दित श्रमदान कर चिकित्सा भवनो के बेहतर रखरखाव को सुनिश्चित किया।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *