ब्रेकिंग

देवगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 किलो अवैध डोडा चूरा के साथ तस्कर गिरफ्तार, कार जब्त

IMG_20260907_16104520

राजसमंद जिले की देवगढ़ थाना पुलिस और डीएसटी टीम को अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। राज्य में आगामी नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के मद्देनजर लागू आदर्श आचार संहिता और ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 45 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त किया है। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक एटीओस कार को भी जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज के निर्देशों और राजसमंद जिला पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई अंजाम दी गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र पारीक व भीम वृत्ताधिकारी राकेश कुमार वर्मा के सुपरविजन में देवगढ़ थानाधिकारी मुकेश चौधरी और डीएसटी टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर काली घाटी में नाकाबंदी की।

नाकाबंदी के दौरान एक सफेद रंग की एटीओस कार ( नंबर RJ19TA8531) आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने सतर्कता दिखाते हुए कार को रुकवाया और तलाशी ली, जिसमें 45 किलो अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नागौर जिले के भावुंडा थाना क्षेत्र के लालाप निवासी 27 वर्षीय मुकेश पिता दामाराम बावरी को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ और अनुसंधान में सामने आया है कि आरोपी ने यह मादक पदार्थ चित्तौड़गढ़ जिले के भादसोड़ा थाना क्षेत्र निवासी नारायणलाल माली से खरीदा था। मामले में आगे का अनुसंधान उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार भीम थानाधिकारी द्वारा किया जा रहा है, जिससे इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों का खुलासा होने की संभावना है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *