ब्रेकिंग

जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ सुरेश मीणा ने ली विडियो काॅन्फ्रेन्स हाईरिस्क प्रेग्नेंट महिलाओं पर दे विशेष ध्यान

632695

जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ सुरेश मीणा ने मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर विस्तार से सभी खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारीयों, चिकित्सा अधिकारी प्रभारीयों एवं गांव स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्य कार्यक्रर्ताओं की विडियो काॅन्फ्रेन्स लेकर हाईरिस्क प्रेग्नेंट महिलाओं की स्वास्थ्य का रिकार्ड संधारण करते हुए, जुलाई व अगस्त माह में संभावित प्रसव वाली महिलाओं से संर्पक करने तथा प्रसव के लिये चिकित्सा संस्थानो की मेपिंग करने के लिये निर्देशित किया।

उन्होंने सभी चिकित्सा अधिकारीयों एवं बीसीएमओ को निर्देशित किया कि वे प्रतिदिन अपने क्षेत्र में हुए प्रसवो की संख्या तथा उनकी वस्तुस्थिीती नियमितरूप से जिला स्तर पर भिजवायंेगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गर्भवती महिला हमारे लिये महत्वपूर्ण है इसलिये स्क्रीनिंग से अब तक वंचित गर्भवती महिलाओं की शत प्रतिशत हेल्थ स्क्रीनिंग करते हुए गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व जांच करें। साथ ही स्वास्थ्य कार्यकर्ता आशाओं के माध्यम से गर्भवती महिलाओं की शीघ्र पहचान करे जिससे महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण सेवायें समय पर मिल सके।

उन्होंने चिकित्सा अधिकारी प्रभारीयों को कहा कि उनके पास हमेशा अपने क्षेत्र की हाई रिस्क प्रेग्नेंसी वाली महिलाओं की अद्यतन सूचना मय सम्पर्क नम्बर होने चाहियें तथा संभावित प्रसव की पूरी तैयारी, प्रबंधन जिसमें उच्च चिकित्सा संस्थान पर रेफर की स्थिती में वाहन की सुविधा तथा उच्च चिकित्सा संस्थान का नाम आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक गर्भवती महिला का ममता कार्ड में सभी आवश्यक जांचो का इन्द्राज अवश्य होना चाहियें तथा गर्भवती महिलाओं को ममता कार्ड के महत्व के बारे में समझायें तथा उन्हे प्रसव के समय जाते समय घर से ममता कार्ड अवश्य लेजाने के लिये कहे जिससे सम्बन्धित चिकित्सा संस्थान पर ममता कार्ड का अवलोकन करके, उसी अनुसार सुरक्षित प्रसव के लिये प्रबंधन कर सके।

उन्होंने कहा कि सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ता एएनएम अपने क्षेत्र की हाईरिस्क गर्भवती महिला से प्रतिदिन संभव होतो भौतिक रूप से अथवा मोबाईल पर संपर्क करेगी तथा कुशलक्षेम पूछेगी, उन्होंने कहा कि जिन हाईरिस्क कारणो का उपचार स्थानीय स्तर पर किया जा सकता है एनिमिया, हाईपरटेंशन जैसे मामलो को चिन्हीत कर तुरंत उपचार हेतु कार्यवाही करें। इसमें यदि किसी प्रकार की कौताही बरती जाती है तो आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।  

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *