ब्रेकिंग

जनवि चयन परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू 31 जुलाई तक निःशुल्क आवेदन कर सकेंगे पात्र विद्यार्थी, कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आयोजित होगी चयन परीक्षा

429220-14

जवाहर नवोदय विद्यालय समिति द्वारा शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालयों की कक्षा 6 में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (जेएनवीएसटी)-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिले के इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी 31 जुलाई 2026 तक निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जवाहर नवोदय विद्यालय, राजसमन्द के प्राचार्य ने बताया कि अभ्यर्थियों के आवेदन केवल नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट https://navodaya.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आवेदन करने से पूर्व अभिभावक एवं विद्यार्थी पात्रता, आवश्यक दस्तावेजों तथा अन्य महत्वपूर्ण निर्देशों की जानकारी के लिए विस्तृत विवरणिका का अध्ययन अवश्य करें। परीक्षा संबंधी विस्तृत विवरणिका https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs पर उपलब्ध है।

उन्होंने जिले के सभी पात्र विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने की अपील करते हुए कहा कि समय पर आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठाएं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *