राजसमंद में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 2 तारीख से 8 तारीख तक ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेताओं ने आगामी कार्यक्रमों और 7 तारीख को आयोजित होने वाले ‘वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च’ की रणनीतियों पर प्रेस वार्ता कर जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि आज जिला स्तर की बैठक हुई है, कल ब्लॉक स्तर पर बैठक रहेगी। इसके बाद मंडल और ग्राम स्तर तक इसे लेकर जाएंगे। 7 तारीख को हमारा एक मार्च रखा गया है, जिसमें ‘देश बचाओ’ थीम के साथ हम अंबेडकर सर्किल पर जाएंगे और लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपनी बात रखेंगे। इसके साथ ही, ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर सरकार से यह मांग करेंगे कि उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाया जाए।
