ब्रेकिंग

कांकरोली पुलिस की बड़ी कार्रवाई; नाबालिग बालिका को डरा-धमकाकर जेवरात चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

IMG-20260908-WA0016

कांकरोली थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका को डरा-धमकाकर घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, परिवादिया ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि करीब 6 से 7 माह पूर्व उसकी नाबालिग पुत्री घर पर अकेली थी। इसी दौरान आरोपी इमरान खान उर्फ गुड्डू उसके घर पहुंचा और नाबालिग को बहला-फुसलाकर घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए।

आरोपी ने नाबालिग को धमकी भी दी कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो उसे और उसके परिवार को जान से खत्म कर देगा।

रिपोर्ट के आधार पर कांकरोली थाने में प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल के निर्देशानुसार पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने घटना से जुड़े संभावित स्थानों और आरोपी के ठिकानों पर दबिश दी।

जांच के दौरान आरोपी इमरान खान उर्फ गुड्डू को डिटेन कर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात करना स्वीकार किया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा मामले में आगे अनुसंधान जारी है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *