ब्रेकिंग

माण्डावाडा, सापोल, कुंठवा सहित 14 पंचायतों में रथ ने पहुंचाई योजनाओं की जानकारी

372587

राज्य सरकार के निर्देशानुसार संचालित ग्राम रथ अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जिले की 14 ग्राम पंचायतों में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के तहत ग्राम रथ विभिन्न पंचायत क्षेत्रों में पहुंचा, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की।

प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम रथ के माध्यम से पंचायत समिति क्षेत्रों की ग्राम पंचायत माण्डावाड़ा, कामला, तपालो का खेड़ा, सापोल, नान्दोडा, एमड़ी, नौगामा, उसरवास, कुंठवा, परावल, सेफ्टिया, भील मगरा, मुरड़ा एवं साकरोदा में एलईडी स्क्रीन, ऑडियो-विजुअल माध्यमों एवं प्रचार सामग्री के जरिए योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। 

कार्यक्रमों के दौरान विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ग्रामीणों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं लाभों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। साथ ही विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र व्यक्तियों को मिलने वाले लाभ एवं सरकार द्वारा संचालित विकास कार्यों की जानकारी भी साझा की गई।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *