ब्रेकिंग

नाथद्वारा में महादेव मंदिर पर कब्जे की कोशिश से भड़का गांव, पुजारी को धमकी देने का आरोप

398006

नाथद्वारा के सरे गांव मंगरी स्थित प्राचीन नर्बदेश्वर महादेव मंदिर पर कब्जे के प्रयास को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गांववासियों ने उपखंड अधिकारी के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंप कर आरोप लगाया कि कुछ लोग मंदिर भूमि पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं तथा मंदिर परिसर में गंदा पानी छोड़कर धार्मिक स्थल की पवित्रता भंग कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर के पुजारी नरेशगिरी द्वारा विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि दबंगई के बल पर मंदिर और उसकी भूमि पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है, जिससे गांव में धार्मिक तनाव की स्थिति बन सकती है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मंदिर की भूमि को सुरक्षित करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि गांव में शांति और धार्मिक सौहार्द बना रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *