नमो नमो मोर्चा (भारत)’ संगठन का विस्तार करते हुए शीर्ष नेतृत्व ने एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्ति की घोषणा की है। संगठन द्वारा जारी आधिकारिक नियुक्ति पत्र के अनुसार नरेश कुमार भाट (राजसमंद) को ‘नमो नमो मोर्चा (राजस्थान)’ का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष मुस्कान शर्मा और राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष हरफुल बावलिया द्वारा संयुक्त रूप से जारी किया गया।
नियुक्ति पत्र में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आशा व्यक्त की है कि नरेश कुमार भाट संगठन के नियमों, लक्ष्यों और अनुशासन का पूरी निष्ठा से पालन करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। साथ ही पद की प्रतिष्ठा और नैतिकता को बनाए रखते हुए संगठन की वृद्धि, विकास और राष्ट्र निर्माण के रचनात्मक कार्यों में सक्रिय योगदान देंगे।
