ब्रेकिंग

ऊर्जा संकट और संविधान की मर्यादा पर राज्यपाल से विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी की महत्त्वपूर्ण शिष्टाचार भेंट

413302

राजसमन्द विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने राजस्थान के महामहिम राज्यपाल हरिभाऊ किसानराव बागडे से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर लाडपुरा (कोटा) से विधायक श्रीमती कल्पना देवी भी उनके साथ उपस्थित रही। भेंट के दौरान राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के अनेक महत्त्वपूर्ण विषयों पर माननीय राज्यपाल का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

भेंट में वैश्विक ऊर्जा संकट के दुष्प्रभावों से भारत को सुरक्षित रखने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से किए गए सात महत्त्वपूर्ण आग्रहों पर विस्तृत चर्चा हुई। विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने बताया कि महामहिम राज्यपाल ने इन आग्रहों की सराहना की तथा ऊर्जा संरक्षण एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में केंद्र सरकार के प्रयासों को सराहनीय बताते हुए उपयोगी मार्गदर्शन दिया।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के ये सात आग्रह केवल एक राजनीतिक पहल नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार राष्ट्र-नायक की दूरदृष्टि का प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि जब पूरा विश्व ऊर्जा असंतुलन से जूझ रहा है, तब भारत के नागरिकों को जागरूक कर सामूहिक बचत की दिशा में प्रेरित करना सरकार की संवेदनशीलता और विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने राज्यपाल के समक्ष लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री के विरुद्ध की गई अपमानजनक टिप्पणियों, संसदीय मर्यादाओं के बार-बार उल्लंघन तथा विदेशी मंचों पर भारत की छवि धूमिल करने वाले आचरण पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह रवैया संविधान की भावना के विपरीत है और यह लोकतंत्र की गरिमा को ठेस पहुँचाता है।

महामहिम राज्यपाल ने इन विषयों पर संवेदनशीलता के साथ सुना और संविधान की मर्यादा बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। विधायक दीप्ति ने इस भेंट को अत्यंत सार्थक बताते हुए कहा कि ऐसे संवाद से लोकतांत्रिक सहभागिता की भावना प्रगाढ़ होती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *