ब्रेकिंग

प्रभु द्वारकाधीश मंदिर कांकरोली की ओर से सम्मान समारोह 28 सितंबर को

IMG-20260926-WA0041

श्री पुष्टिमार्गीय तृतीय पीठ प्रन्यास के श्री द्वारकाधीश मंदिर कांकरोली में, तृतीय पीठाधीश्वर पूज्य गोस्वामी 108 डॉ श्री वागीश कुमार जी महाराज श्री के सानिध्य में और तृतीय पीठ युवराज गोस्वामी श्री वैदांतकुमारजी महोदय श्री की उपस्थिति में एक विशेष “सम्मान समारोह”का आयोजन दिनांक 28 सितंबर 2026 समय सायं 05:00 से 06:45 रखा गया।

सम्मान समारोह का स्थान श्री व्रजेश हाॅल गोवर्धन चौक के पास, प्रभु द्वारकाधीश मंदिर कांकरोली में रखा गया है। इस आयोजन के पीछे हमारे क्षैत्र राजसमंद के विकास और जनता की सेवा के लिए नवनिर्वाचित विजेता पार्षदों के स्वागत और अभिनन्दन महाराज श्री के द्वारा उनका सम्मान किया जाना है तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए महाराज श्री आशीर्वचन प्रदान करेंगे। इस सम्मान समारोह मे भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री जगदीश पालीवाल, भारतीय क्रांगेस पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री आदित्य राज, विधायक राजसमंद दीप्ति किरण माहेश्वरी, नवनिर्वाचित 

नगरपरिषद राजसमंद सभापति श्री मती अनिता पालीवाल,उप सभापति मोहनलाल कुमावत, जिला कलेक्टर, नगर आयुक्त,एस डी एम , जिला पुलिस अधीक्षक, सभी 45 नवनिर्वाचित पार्षद गण इस सम्मान समारोह के लिए निमंत्रित किया गया है। मंदिर प्रशासन भी मौजूद रहेगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *