ब्रेकिंग

प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को राजसमन्द जिले के प्रत्येक बूथ पर सुना गया

447252

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण का प्रसारण रविवार को राजसमन्द जिले के प्रत्येक बूथ पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं आमजन द्वारा सामूहिक रूप से सुना गया। जिला मीडिया संयोजक अरविंद सिंह भाटी ने बताया कि जिलेभर में आयोजित कार्यक्रमों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रधानमंत्री के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को प्रेरित करने वाला मंच बन चुका है। यह कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले व्यक्तियों, नवाचारों, संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण के विभिन्न विषयों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार समाज को नई दिशा देने के साथ-साथ नागरिकों में राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का भाव भी जागृत करते हैं। कार्यक्रम संयोजक मुरारी आशिया ने कहा कि राजसमन्द जिले के सभी मंडलों एवं बूथों पर कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम को सुना। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं बल्कि जनभागीदारी का ऐसा माध्यम है, जिसके जरिए देश के प्रेरणादायी कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचती है। इससे समाज में सकारात्मक सोच और सेवा भाव को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा देश के विकास, जनकल्याण, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर रखे गए विचारों को कार्यकर्ताओं ने ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। जिलेभर में आयोजित इस कार्यक्रम में महेश पालीवाल भानु पालीवाल बंशी लाल खटीक प्रमोद गौड़ अशोक रांका ओम पारीक सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *