राजसमंद जिले के सापोल गांव के भील बस्ती के ग्रामीणों के लिए आज की सुबह बड़ी राहत लेकर आई। पिछले कई दिनों से इलाके में पैंथर की दहशत बनी हुई थी, जिसे वन विभाग की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया है।

मामला राजसमंद जिले के सापोल भील बस्ती का है, जहाँ पैंथर की आवाजाही से स्थानीय लोग डरे हुए थे। ग्रामीणों की शिकायत पर वन विभाग ने तत्परता दिखाते हुए बीते 10 मार्च को बस्ती के समीप पिंजरा लगाया था। आज सुबह जब पैंथर पिंजरे में कैद हुआ, तो ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना राजसमंद रेस्क्यू टीम को दी।”
“सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम के रेंजर सत्यानंद गरासिया के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुँची। इस टीम में पन्नालाल कुमावत, हेमंत, अटल, महेंद्र सिंह, सुमेर सिंह और विक्रम सिंह जैसे जांबाज सदस्य शामिल थे। टीम ने पूरी सावधानी के साथ पैंथर को मुख्य पिंजरे से दूसरे पिंजरे में शिफ्ट किया।”
“पैंथर के पकड़े जाने के बाद नियमानुसार डॉक्टर से उसका स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया। पूर्णतः स्वस्थ पाए जाने पर पैंथर को आबादी क्षेत्र से दूर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है।
