T20 World Cup Semifinal, IND vs ENG: भारत औऱ इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच मुंबई में खेला जाएगा. भारतीय टीम इस मैच को जीतकर लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचने की कोशिश करेगी.
T20 World Cup Semi Final, IND vs ENG: भारत औऱ इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को वानखेड़े में खेला जाएगा. दोनों टीमों ने वर्ल्ड कप में अपना बेस्ट परफॉर्मेंस दिया है. अब सेमीफाइनल मैच जीतकर दोनों टीमें फाइनल में अपनी जगह बनाने की कोशिश करेगी. बता दें कि मुंबई में भारतीय टीम ने प्रैक्टिस भी की, प्रैक्टिस सेशन के दौरान कोच गौतम गंभीर की एक तस्वीर भी सामने आई है जिसमें वो पिच क्यूरेटर के साथ गंभीर बातचीत करते हुए नजर आए हैं. रिपोर्ट के अनुसार भारत बनाम USA मैच वाली पिच का ही इस्तेमाल किया जाएगा, जो कम स्कोर वाला मैच था क्योंकि उस मैच में भारतीय बल्लेबाजों को रन बनाने में परेशानी का सामना करना पड़ा था. हालांकि क्यूरेटर से बातचीत के दौरान गौतम गंभीर के हाव-भाव देखकर ऐसा लग रहा है कि वह पिच क्यूरेटर से कुछ बात कर रहे हैं और हल्के गुस्से में भी दिख रहे हैं, लेकिन आपको बता दें कि ICC मैचों में पिचों को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल संभालती है, लोकल क्यूरेटर नहीं. ऐसे में यदि गंभीर गुस्सा हो रहे हैं तो इसमें वानखेड़े पिच क्यूरेटर का कोई किरदार नहीं है.
ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2026 semi-finals: बारिश के कारण T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल रद्द हुआ तो भारत- न्यूजीलैंड को लगेगा झटका, पलट जाएगी बाजी, जानें क्या है समीकरण
ये भी पढ़ें- IND vs ENG, T20 World Cup semifinals: हार्दिक, सूर्या, अभिषेक नहीं, भारत के ये 2 खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ पलट देंगे बाजी, सुनील गावस्कर ने बताया
कोच की पिच क्यूरेटर से गंभीर बातचीत
Latest and Breaking News on NDTV
दरअसल, देर रात प्रैक्टिस सेशन के लिए वानखेड़े पहुंचने के बाद, टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को पिच क्यूरेटर से बात करते हुए देखा गया, गंभीर साफ तौर पर गुस्से में दिख रहे थे. पिच देखने में हार्ड और बाउंसी लग रही है, जो एक अच्छी पिच के संकेत दे रही है लेकिन फिर भी गंभीर के माथे पर चिंता के बादल झलक रहे थे. सोशल मीडिया पर गंभीर और पिच क्यूरेटर के बीच हुई बातचीत की तस्वीर वायरल है ,फैन्स तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. हालांकि अभी भारतीय टीम की ओऱ से पिच को लेकर किसी तरह की बात नहीं की गई है. लेकिन उम्मीद है कि एक सपाट ट्रैक निश्चित रूप से भारतीय बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद होगा, और उन्हें इंग्लैंड की स्पिन-हैवी बॉलिंग लाइनअप का फायदा उठाने में मदद करेगा.
बता दें कि मुंबई के वानखेड़े में जब भारतीय टीम लाइट्स में अपनी फील्डिंग ड्रिल कर रही थी, तो क्यूरेटर चुपचाप 22-यार्ड की पिच को कवर कर रहे थे
टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ग्रुप स्टेज में अजेय रहा था. भारत ने अपने पहले मैच में USA को हराया और फिर नामीबिया पर जीत हासिल की. भारतीय टीम ने अपने आखिरी दो लीग मैच में पाकिस्तान और नीदरलैंड्स को हराया था. इसके बाद भारत को अपने पहले सुपर 8म मैच में साउथ अफ्रीका से 76 रन से बड़ी हार मिली थी. लेकिन इसके बाद भारत ने जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज पर धमाकेदार जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बनाई है.

