प्रसिद्ध श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए लागू की गई डिजिटल तकनीक के बेहतरीन परिणाम सामने आ रहे हैं। नाथद्वारा में आयोजित दर्शन सर्वांगीण विकास समिति की बैठक में इस पूरी व्यवस्था का रिव्यू किया गया।

प्रशासन के मुताबिक, मंदिर में फेस रिकॉग्निशन सिस्टम लागू होने से वास्तविक मनोरथी की पहचान तुरंत हो रही है, जिससे रसीदों की ब्लैक मार्केटिंग और अवैध वसूली पर पूरी तरह रोक लग गई है। वहीं, QR कोड आधारित टर्नस्टाइल गेट्स से VIP और सम्मुख दर्शन व्यवस्था में गजब की पारदर्शिता आई है, जिससे मंदिर की आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
बैठक में मुख्य निष्पादन अधिकारी जितेंद्र कुमार पाण्डेय सहित समिति के सदस्य मौजूद रहे। प्रशासन ने साफ किया है कि वर्तमान व्यवस्था से आम श्रद्धालु बेहद संतुष्ट हैं और दर्शन पास में कटौती की खबरें महज अफवाह हैं।
