ब्रेकिंग

सुखाड़िया नगर चोरी का खुलासा: 46 लाख का माल बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार

IMG_20260924_154654

नाथद्वारा के सुखाड़िया नगर में हुई बहुचर्चित चोरी के मामले में पुलिस थाना श्रीनाथजी मंदिर को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और करीब 46 लाख रुपये कीमत का चोरी का माल बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार चोरी की वारदात 27 अप्रैल 2026 को हुई थी। अज्ञात बदमाश मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारियों में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए थे। जांच के दौरान पुलिस टीम ने एक हजार से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और विभिन्न स्थानों पर संदिग्धों की पहचान के प्रयास किए। लगातार जांच के बाद पुलिस ने राकेश उर्फ रमेश बागरिया की पहचान की, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के आधार पर उसके दो साथियों को भी गिरफ्तार किया गया। 

पुलिस ने आगे की जांच में चोरी का माल खरीदने वाले आरोपी तक भी पहुंच बनाई। आरोपी अरुण कुमार उर्फ बाबू सोनी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर सोने के मूल आभूषण और गलाया हुआ सोना, कुल 20 तोला, बरामद किया गया। मामले में अब तक कुल 28 तोला सोना और 681 ग्राम चांदी बरामद की जा चुकी है। पुलिस के अनुसार मामले में दो अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी अभी शेष है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *