राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री उदयलाल जी डांगी के पूज्य पिताजी श्री मेघराज जी डांगी के देहावसान का समाचार सुनकर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने डबोक (उदयपुर) स्थित उनके निवास पर पहुँचकर दिवंगत पुण्यात्मा को भावपूर्ण श्रद्धा सुमन अर्पित किए और शोक संतप्तmed परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएँ व्यक्त की।

विधायक दीप्ति ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को यह असीम दुःख सहन करने का सम्बल और धैर्य प्रदान करें।
