ब्रेकिंग

11 तारीख से लापता हैं जीते हुए पार्षद: रावली पाटिया से निकला जनाक्रोश मार्च, एसपी ऑफिस में दी मिसिंग रिपोर्ट

IMG_20260919_225307

राजसमन्द में कुमावत समाज के राजसमन्द नगर परिषद में जीते हुवे पार्षदों के अचानक गायब होने से सनसनी फैल गई है। समाज के लोगों और परिजनों का कहना है कि 11 तारीख से उनके पार्षदों से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। इसी के विरोध में आज हजारों की संख्या में कुमावत समाज के लोग सड़कों पर उतर आए।

रावली पाटिया से एक आक्रोश पैदल मार्च निकाला गया जो शहर के मुख्य मार्गों से होता हुआ जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस अधीक्षक के नाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को मिसिंग पर्सन की रिपोर्ट सौंपी है। समाज ने प्रशासन को साफ तौर पर चेतावनी दी है कि अगर कल सुबह तक उनके समाज के व्यक्ति पार्षद वापस नहीं लौटे, तो समाज की ओर से और भी उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

इस दौरान एसपी ऑफिस के बाहर भारी संख्या में समाज के लोग और पुलिस बल मौजूद रहा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *