राजसमन्द में आज14 पंचायतों में पहुंचा ग्राम रथ, योजनाओं से रूबरू हुए ग्रामीण
राज्य सरकार के निर्देशानुसार संचालित ग्राम रथ अभियान के अंतर्गत सोमवार को जिले की 14 ग्राम पंचायतों में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के तहत ग्राम रथ विभिन्न पंचायत क्षेत्रों में पहुंचा, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की।…
