विकसित भारत–जन सेवा अभियान के अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर राजसमंद उपखंड क्षेत्र के ग्राम कुंवारिया में स्थानीय नागरिकों द्वारा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

उपखण्ड अधिकारी श्रीमती ओम प्रभा ने बताया कि कुंवारिया स्थित श्री हनुमान मंदिर परिसर में स्थानीय निवासियों ने रंगोली के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की आकर्षक तस्वीर बनाई तथा उसके चारों ओर दीप प्रज्ज्वलित कर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस अवसर पर मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में दीप जलाए गए। नागरिकों ने ‘आशीर्वाद का दिया’ प्रज्ज्वलित करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। रंगोली एवं दीपों से सुसज्जित मंदिर परिसर में श्रद्धा और उल्लास का वातावरण दिखाई दिया। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर दीप प्रज्ज्वलन की यह पहल विकसित भारत–जन सेवा अभियान के तहत जनभागीदारी की भावना को प्रदर्शित करती है। राजस्थान सरकार के विकसित भारत–जन सेवा अभियान का शुभारंभ 17 सितम्बर 2026 से हुआ है और यह अभियान 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित किया जा रहा है। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए देश की निरंतर प्रगति और विकास के लिए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
