ब्रेकिंग

नाथद्वारा श्री रोकड़िया हनुमानजी मंदिर में मार्बल नक्काशी कार्य का शुभारंभ, अभिजीत मुहूर्त में हुआ शिला पूजन

383247

नाथद्वारा बस स्टैंड स्थित श्री रोकड़िया हनुमानजी मंदिर में चल रहे नवनिर्माण कार्य के अगले चरण के तहत शुक्रवार को दोपहर 12:15 बजे अभिजीत मुहूर्त में मार्बल नक्काशी कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में शिला पूजन एवं कार्यारंभ पूजा श्रद्धा और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई।

पूजा-अर्चना में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तजन उपस्थित रहे। सभी ने मंदिर निर्माण कार्य में अपनी सहभागिता निभाते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया तथा मंदिर के भव्य निर्माण हेतु मंगलकामनाएं कीं।

मंदिर समिति ने बताया कि नवनिर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से जारी है और अब मार्बल नक्काशी कार्य शुरू होने से मंदिर की भव्यता में नया आयाम जुड़ेगा। साथ ही समिति ने श्रद्धालुओं से इस पुनीत कार्य में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति अपनी श्रद्धानुसार मंदिर निर्माण में सहयोग कर सकता है। श्रद्धालु मंदिर परिसर में अथवा उपलब्ध ऑनलाइन स्कैनर के माध्यम से भी अपनी सहयोग राशि जमा करवा सकते हैं।

कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ भगवान हनुमानजी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *