ब्रेकिंग

“नेताओं-अफसरों की बेरुखी से बिजनोल में उबाल: प्यासे ग्रामीणों का धरना, महिलाओं ने मटके फोड़ जताया आक्रोश”

428402

राजसमन्द जिले के खमनोर से एक बड़ी खबर आरही हे जहाँ पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे बिजनोल गांव के ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। पिछले 20 दिनों से पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप है, जिससे नाराज महिलाओं ने पंचायत मुख्यालय पर जलदाय विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मटके फोड़कर अपना आक्रोश जताया।”

“ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले 45 दिनों से इलाके में पानी का हाहाकार है। अधिकारियों और नेताओं को कई बार गुहार लगाई, लेकिन सुनवाई के नाम पर 10 दिन में सिर्फ 15 मिनट पानी दिया जा रहा है।

ग्रामीणों ने अब साफ चेतावनी दी है—अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो सीधे जिला कलेक्टर दफ्तर का घेराव किया जाएगा।”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *