भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह के राजसमंद आगमन पर भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल के सानिध्य में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। जिला मीडिया संयोजक अरविंद सिंह भाटी ने बताया कि इस अवसर पर अरुण सिंह ने विश्व प्रसिद्ध श्रीनाथजी मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। मंदिर में उन्होंने प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली तथा जनकल्याण की मंगल कामना की।

भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व का राजसमंद आगमन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है। अरुण सिंह के स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा विधायक दीप्ति माहेश्वरी पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पुरोहित जिला उपाध्यक्ष जगदीश बागोरा जिला महामंत्री प्रदीप काबरा महेंद्र सिंह चौहान संदीप श्रीमाली खुशकमल कुमावत जवाहर लाल जाट दिग्विजय सिंह भाटी हरदयाल सिंह चौहान हमेर सिंह बल्ला भूपेंद्र सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
