ब्रेकिंग

6 जिलों के सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए वरदान बना ‘शिक्षा संबल’ समर कैंप, खेल-कूद और डिजिटल पढ़ाई से हो रहा सर्वांगीण विकास

453360

राजस्थान के ग्रामीण अंचल के बच्चों को शिक्षा और आधुनिक तकनीक में मजबूत बनाने के लिए हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड द्वारा एक बेहतरीन पहल की जा रही है। कंपनी के ‘शिक्षा संबल कार्यक्रम’ के तहत इस वर्ष आयोजित ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविरों में राज्य के 6 जिलों— उदयपुर, सलुम्बर, राजसमंद, चित्तौडगढ़, भीलवाड़ा और अजमेर के सरकारी स्कूलों के 1600 से अधिक बच्चे बड़े उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं।

इन समर कैंप्स में बच्चों को गणित, विज्ञान और अंग्रेजी जैसे कठिन विषयों को आसान तरीके से पढ़ाने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास पर जोर दिया जा रहा है। बच्चों को घर जैसा सुरक्षित माहौल देने के लिए इस बार चंदेरिया, दरीबा, देबारी, कायड़, आगूचा और जावर में गैर-आवासीय कैंप लगाए गए हैं, वहीं विद्या भवन उदयपुर के सहयोग से 20 मई से 19 जून 2026 तक एक भव्य आवासीय शिविर का भी संचालन किया जा रहा है।

इस साल के शिविर की सबसे खास बात यह है कि इसमें पारंपरिक पढ़ाई के अलावा डिजिटल कक्षाएं, ऑडियो-विजुअल सामग्री, रोबोटिक्स जैसी आधुनिक तकनीक, क्ले आर्ट और पॉटरी जैसी क्रिएटिव गतिविधियां भी शामिल की गई हैं। आपको बता दें कि हिन्दुस्तान जिंक पिछले 20 वर्षों से शिक्षा संबल कार्यक्रम के जरिए सरकारी स्कूलों में खाली पड़े शिक्षक पदों पर विषय-विशेषज्ञों द्वारा अध्यापन करवा रहा है, जिससे न सिर्फ बच्चों का परीक्षा परिणाम बेहतर हो रहा है बल्कि उनका आत्मविश्वास भी सातवें आसमान पर है।”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *