ब्रेकिंग

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जन-जागरूकता पोस्टर का विमोचन नशा मुक्त समाज के निर्माण में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

503809

नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शुभदीप ग्रुप सेवा संस्थान द्वारा संचालित जिला नशा मुक्ति केन्द्र, राजसमंद के जन-जागरूकता पोस्टर का विमोचन सोमवार को जिला पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल की उपस्थिति में किया गया। यह केंद्र सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से संचालित किया जा रहा है।

इस अवसर पर जिला नशा मुक्ति केन्द्र के प्रबंधक लक्ष्मण चौधरी ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र द्वारा जिले में नशे की रोकथाम, उपचार, परामर्श तथा पुनर्वास से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का नियमित संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशे की समस्या केवल व्यक्ति तक सीमित नहीं रहती, बल्कि इसका प्रभाव परिवार और समाज पर भी पड़ता है। ऐसे में जन-जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से नशा मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने आमजन से नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक होने तथा नशा पीड़ित व्यक्तियों को उपचार एवं पुनर्वास सेवाओं से जोड़ने में सहयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी जनों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण तथा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में जिला नशा मुक्ति केन्द्र के कार्यालय स्टाफ गिरिराज माली, संदीप राठौड़, रानी जाट, कलावती बैरवा तथा नितेश सहित अन्य उपस्थित रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *