ब्रेकिंग

कांकरोली में पहली बार सजेगा प्रभु द्वारकाधीश की नगरी में अध्यात्म का महामंच, 15 जुलाई से शुरू होगा ऐतिहासिक 11 कुण्डीय ‘श्री विष्णु महायज्ञ’

529578

प्रभु श्री द्वारकाधीश की पावन नगरी कांकरोली (राजसमंद) में पहली बार आयोजित होने जा रहे ऐतिहासिक 11 कुण्डीय ‘श्री विष्णु महायज्ञ’ के पोस्टर का आज भव्य विमोचन किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, अखिल भारत हिंदू क्रांति सेना के प्रदेश प्रभारी मनीष पालीवाल सहित क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, पूज्य संत-महात्मा और नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मारुति नन्दन दत्तात्रेय संस्थान द्वारा आयोजित यह भव्य महायज्ञ आगामी 15 जुलाई से 19 जुलाई 2026 तक भाणा रोड स्थित हरि कृपा एकलव्य आश्रम में आयोजित होगा। 5 दिनों तक चलने वाले इस धर्म और लोककल्याण के महापर्व में कई विशेष आयोजन होंगे, जिसमें 15 जुलाई को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद 16 जुलाई को अनूठी पहल के तहत ‘राजसमंद झील सफाई अभियान व वृक्षारोपण’ किया जाएगा। महोत्सव के दौरान 17 जुलाई को विराट भजन संध्या, 18 जुलाई को पाटोत्सव व कवि सम्मेलन और 19 जुलाई को भव्य श्री तुलसी विवाह व पूर्णाहुति के साथ इसका समापन होगा।

क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और पर्यावरण शुद्धि की कामना के साथ होने वाले इस महायज्ञ को लेकर क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *