ब्रेकिंग

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

532832

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जिला प्रशासन और पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत मंगलवार को जिला मुख्यालय पर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम के अंतर्गत अम्बेडकर सर्किल से महाराणा प्रताप उद्यान तक मानव शृंखला बनाकर नशा मुक्ति का संदेश दिया गया। बिगुल की स्वर लहरियों के बीच राजकीय कर्मचारियों एवं पुलिस विभाग के कार्मिकों ने मानव शृंखला का निर्माण कर समाज को नशे से दूर रहने और जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।

कार्यक्रम में जिला कलक्टर श्री अरुण कुमार हसीजा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक श्री दीपेन्द्र सिंह शेखावत तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कार्मिकों की उपस्थिति रही। अधिकारियों ने आमजन से नशे के दुष्प्रभावों से स्वयं को और अपने परिवार को सुरक्षित रखने तथा नशामुक्त जीवन व्यतीत करने की अपील की। 

उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार और समाज की खुशहाली पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। ऐसे में सामूहिक प्रयासों और जनजागरूकता के माध्यम से ही नशा मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशामुक्त राजसमंद की शपथ दिलाई गई। सभी ने नशे से दूर रहने, दूसरों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *