ब्रेकिंग

नवी मुम्बई में जुटेगा संतों का महाकुंभ, 27 जुलाई से खुशाल भारती महाराज के सान्निध्य में भव्य चातुर्मास महोत्सव

543636

उदयपुर के चीरवा बिकरणी स्थित श्रृंग ऋषि आश्रम के पीठाधीश्वर दिगम्बर खुशाल भारती जी महाराज इस वर्ष मुंबई की धरा पर सनातन धर्म की अलख जगाएंगे। महाराज का 17वां विशाल सनातनी चातुर्मास 27 जुलाई से 22 नवम्बर तक नवी मुंबई के खारघर में आयोजित होने जा रहा है, जिसके लिए उन्होंने उदयपुर से प्रस्थान कर दिया है। प्रस्थान से पूर्व उदयपुर में हुई प्रेसवार्ता में महाराज ने कहा कि चातुर्मास की परंपरा समाज में आध्यात्मिक ऊर्जा और सनातनी संस्कारों का संचार करती है।

27 जुलाई को खारघर के सेंट्रल पार्क के सामने चातुर्मास स्थल पर महाराज का मंगल प्रवेश होगा। चार महीने तक चलने वाले इस महाआयोजन में देश-विदेश के पीठाधीश्वर, महामंडलेश्वर और सातों अखाड़ों के संतों का महासंगम होगा, जहाँ आदि शंकराचार्य निश्चलानंद महाराज, कैलाशानंद महाराज और अवधेशानंद महाराज का भी आशीर्वाद मिलेगा। इस महोत्सव के दौरान गुरु पूर्णिमा, 45 दिवसीय पार्थिव शिवलिंग पूजन, महाशिवपुराण कथा, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 56 भोग, श्वेतार्क गणपति अनुष्ठान, और नवरात्रि में श्रीमद् देवी भागवत कथा सहित भव्य आयोजन होंगे। साथ ही आचार्य विशालमणि द्वारा श्रीमद् भागवत कथा, अंतरराष्ट्रीय कथाव्यास आचार्य प्रेम भूषण महाराज द्वारा श्रीराम कथा और पहली बार 108 कुण्डीय माँ बगलामुखी महायज्ञ का विशेष आयोजन किया जाएगा। इस दौरान हर दिन एक से दो लाख श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था रहेगी। ‘चातुर्मास महाकाल सर्व समाज सेवा समिति’ और ‘सनातनी हिन्दू संगठन, मुंबई’ द्वारा संचालित इस भव्य महोत्सव का समापन 22 नवम्बर को विशाल संत समागम और महाभंडारे के साथ होगा, जिसमें शामिल होने के लिए सर्व समाज को आमंत्रित किया गया है।”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *