ब्रेकिंग

एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण

607167

राजकीय प्राथमिक विद्यालय, कीरों का ओड़ा (किरणपुर), पंचायत समिति राजसमंद में ‘एक पेड़ मां के नाम’ सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में पीईईओ एवं प्रधानाध्यापिका दीपाली लेखावत ने विद्यालय परिसर में अशोक, नीम एवं नींबू सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों एवं स्टाफ को पौधों से प्रेम करने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों का संरक्षण भी सुनिश्चित करे। विद्यार्थियों से अपील की गई कि वे अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करें और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं।

कार्यक्रम के दौरान खेलकूद गतिविधियों के अंतर्गत लेमन एंड स्पून प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर अध्यापक रामप्रकाश शर्मा, शांता कुमावत सहित विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *