ब्रेकिंग

गर्भवती महिलाओं की सघन हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत जिले में 1638 गर्भवती महिलाओं की हुई स्क्रीनिंग

620599

राज्य सरकार के निर्देशो पर आगामी 18 जुलाई तक जारी गर्भवती महिलाओं के सघन हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत प्रत्येक गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच हेतु जिलेभर में 234 गांव – ढांणियों में मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस का आयोजन आंगनबाड़ी केन्द्रो एवं सामुदायिक स्थानो पर आयोजित किये गये। जिसमें उत्साह पूर्वक गर्भवती महिलायंे एवं प्रसुता महिलाओं सहित बच्चे पहुंचे और प्रसव पूर्व, प्रसव पश्चात जांच सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं से लाभान्वित हुये।

जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुरेश मीणा ने बताया कि अभियान के तहत 234 सत्र स्थलो पर 1638 गर्भवती महिलाओं की हेल्थ स्क्रीनिंग की गई, जिसमें 122 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं की गुणवत्तापूर्ण प्रसव पुर्व जांच की गई तथा एक स्वास्थ्य कार्यकर्ता को एक हाईरिस्क गर्भवती महिला से टैग कर महिला के सम्पूर्ण स्वास्थ्य की जिम्मेदारी दी गई। अभियान के तहत आज 491 गर्भवती महिलाओं को प्रसवपूर्व जांच के लिये रजिस्टर्ड किया गया। सभी सत्र स्थलो पर गर्भवती महिलाओं के हेल्थ स्क्रीनिंग पर विशेष जोर दिया गया, गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच की गई तथा आवश्यक दवाईया एवं स्वास्थ्य व पोषण सम्बन्धी सलाह प्रदान की गई।  

जिला, ब्लॉक स्तरीय अधिकारीयों ने गांव – ढांणियो में जाकर की अभियान की मोनिटरिंग

अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय अधिकारी व ब्लॉक स्तरीय अधिकारीयों ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस की मोनिटरिंग की तथा वहां आवश्यक दवाईंयो, जांच उपकरणो सहित प्रत्येक गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य रिकार्ड संधारण की गहनता से समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी व कार्यवाहक सीएमएचओ डॉ सुरेश मीणा ने अभियान को लेकर राजसमंद ब्लॉक के मादड़ा गांव एवं आमेट ब्लॉक के भगवानपुरा गांव की आंगनबाड़ी केन्द्रो पर निरीक्षण किया तथा वहां आयोजित मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस का अवलोकन कर स्वास्थ्य प्रदाता महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा गांव में गर्भवती महिलाओं की संख्या, सत्र स्थल पर उपस्थिती एवं हाई रिस्क गर्भवती महिलाओ के बारें में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। सत्र स्थल पर आवश्यक दवाईंयो, जांच उपकरणो की उपलब्धता के साथ ही आवश्यक रिकार्ड का अवलोकन किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

जिला प्रभारी औषधी भण्डार डॉ अनिल जैन ने धन जी का गुड़ा व मण्डावर, डिप्टी सीएमएचओ हेल्थ डॉ राष्ट्रसहना आजाद ने यूपीएससी राजनगर, बीसीएमओ डॉ राजकुमार खोलिया ने प्रतापपुरा, वांसोल व मण्डावर, बीसीएमओ भीम डॉ प्रवीण सैनी ने मिंयालाखेत व टीबाना, कुम्भलगढ़ बीसीएमओ डॉ मस्तराम मीणा ने ओलादर व बड़गांव, बीसीएमओ देलवाड़ा नरेन्द्र यादव ने कागमदाड़ा व दाड़मी, बीसीएमओं आमेट डॉ आदित्य आचार्य ने करतवास, किशनपुरा में आयोजित सत्रो की मोनिटरिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। साथ ही जिला कार्यक्रम अधिकारी, ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी, आशा समन्वयक, आशा सुपरवाईजर, के साथ ही सभी चिकित्सा अधिकारी प्रभारीयों ने अपने – अपने क्षैत्र में आयोजित एमसीएचएन डे की मोनिटरिंग की।

जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुरेश मीणा ने बताया कि स्वास्थ्य भवन में संचालित विशेष कंट्रोल रूम से अभी तक 58 प्रसव की दृष्टी से उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के साथ ही उनको मिल रही प्रसव पूर्व सेवाओं को लेकर विस्तार से जानकारी ली गई तथा आवश्यक सलाह व सुझाव दिये गये।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *