चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जुलाई – अगस्त माह को अंगदान संजीवनी अभियान के रूप में संचालित किया जा रहा है। जिसके माध्यम से आमजन को स्वैच्छिक अंगदान को लेकर जागरूक करने के लिये आॅनलाइन शपथ, सेमिनार जैसे कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है।

अभियान के तहत जिले में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण संस्थान एवं राजकीय नर्सिंग काॅलेज नाथद्वारा के प्रशिक्षणार्थी विद्यार्थीयांे द्वारा अपने – अपने क्षैत्र में जागरूकता रैलीयों का आयेाजन किया गया। रैली को राजसमंद मंे जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी ने हरी झंडी बताकर रवाना किया तथा नाथद्वारा में प्रधानाचार्य अशोक पुरोहित ने हरीझंडी बताकर रवाना किया।

अभियान के तहत जिले में संचालित राजकीय नर्सिंग काॅलेज के अलावा, श्रीजी नर्सिंग इन्सटीट्यूट नाथद्वारा, राजसमन्द मंे श्रीनाथ बीएससी नर्सिंग काॅलेज के विद्यार्थिंयो ने पोस्टर मेंकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जिसमें नर्सिंग छात्र – छात्राओं ने बढ़ चढ कर हिस्सा लिया। चिकित्सा संस्थानो में कार्यरत अधिकारीयों एवं कार्मिको ने भी आॅनलाईन शपथ कार्यक्रम में बढ- चढ कर हिस्सा लिया अंगदान के लिये शपथ ली।
