भारत विकास परिषद राजसमंद मुख्य शाखा द्वारा सेवा प्रकल्प के अंतर्गत द्वारकेश शैक्षणिक सेवा संस्थान (मूक-बधिर विद्यालय) में अध्ययनरत लगभग 90 मूक-बधिर बच्चों के लिए स्नेहभोज का आयोजन किया गया। शाखा की महिला प्रमुख विनीता कर्नावट ने बताया की परिषद की महिला सदस्यों ने बच्चों को स्नेहपूर्वक भोजन कराया तथा बड़ी आत्मीयता के साथ समय बिताया । इस दौरान बच्चों का अनुशासन, उत्साह और प्रसन्नता सभी के लिए प्रेरणादायी रही।

शाखा अध्यक्ष महेंद्र कोठारी ने बताया की इस अवसर पर जिला कलक्टर की धर्मपत्नी संगीता हसीजा ने कार्यक्रम का अवलोकन कर बच्चों से स्नेहपूर्ण संवाद किया और परिषद के सेवा कार्यों की सराहना की। शाखा सचिव सुरेन्द्र जैन ने बताया की परिषद् द्वारा हाल ही में दयाल शाह किला रोड स्थित प्रशिक्षण स्थल पर प्रारंभ किये गए सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम में बालिकाए बहुत ही उत्साह से सिलाई सीख कर आत्मनिर्भरता की और कदम बढ़ा रही है |
कार्यक्रम में परिषद के सचिव सुरेंद्र जैन तथा महिला सदस्यों में पुष्पा तापड़िया, गीता व्यास, सोनिया बंग, निरूपमा धारीवाल, स्नेहा झंवर, बिंदू चोरड़िया, सरोज गट्टानी, अनामिका सहलोत सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
