सुरक्षित प्रसव एवं मातृ स्वास्थ्य की दृष्टी से महत्वपूर्ण प्रत्येक माह के चैथे गुरूवार को आयोजित होने वाले प्रसुति नियोजन दिवस को इस बार विशेष मोनिटरिंग के साथ आयोजित किया गया। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी एवं कार्यवाहक सीएमएचओ डाॅ सुरेश मीणा सहित सभी जिला व ब्लाॅक स्तरीय अधिकारीयों के साथ चिकित्सा अधिकारी प्रभारीयों ने भी अपने – अपने क्षैत्र में सघन निरीक्षण किये तथा वहां गर्भवती महिलाओं को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं के साथ ही आवश्यकतानुसार प्रत्येक गर्भवती महिला की प्रसव योजना बनाने तथा परिजनो को प्रसव प्रबंधन के लिये आवश्यक जानकारी दी गई।

डाॅ सुरेश मीणा ने बताया कि प्रसुति नियोजन दिवस शिविर एएनएम एवं आशाओं द्वारा आयोजित किया जाता है जहां उनके क्षैत्र की 8 वें व 9 वंे माह की सभी गर्भवती महिलाओं प्रसव योजना बनाकर, स्वास्थ्य जांच करके, प्रसव के लिये उचित चिकित्सा संस्थान चयन करने, परिवहन के साधनो चयन, प्रसव से सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी देने तथा संस्थागत प्रसव के लिये प्रेरित किया जाता है।
जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ सुरेश मीणा ने प्रसुति नियोजन दिवस की सघन मोनिटरिंग के लिये उपस्वास्थ्य केन्द्र मुण्डोल, पुठोल, भुडान एवं सापोल का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने प्रसुति नियोजन दिवस से लाभान्वित होने आई गर्भवती महिलाओं से उपस्वास्थ्य केन्द्र द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में फिडबैक लिया तथा आशाओं से आवश्यक समीक्षा की।

जिले में संचालित 277 उपस्वास्थ्य केन्द्रो पर प्रसुति नियोजन दिवस शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 8 वें व 9 वें माह की सभी महिलायें प्रसव प्रबंधन हेतु जानकारी लेने पहुंचीं। प्रसुति नियोजन दिवस की लाभार्थी भुडान गांव निवासी आशा कुंवर ने बताया कि यह दिवस गर्भवती महिलाओं के लिये काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दिन हमे एएनएम बहिन स्वास्थ्य जांच करके उचित राजकीय अस्पताल, आवश्यक संसाधनो एवं प्रसव से जुड़ी सरकारी योजनाओं के बारें में जानकारी देती है।
